Description
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
एम.ए. समाजशास्त्र में ऐच्छिक पाठ्यक्रम
एमएसओ–002: शोध पद्धतियाँ और कार्यविधियाँ
अध्यापक जाँच सत्रीय कार्य (टीएमए)
कार्यक्रम कोड: एमएसओ
पाठ्यक्रम कोड: एमएसओ–002
सत्रीय कार्य कोड: एमएसओ–002/सत्रीय कार्य/टीएमए/2026–27
अधिकतम अंक: 100
अधिभारिता: 30%
भाग–I
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए।
1. “घटनाविज्ञान” क्या है? घटनाविज्ञान संबंधी अध्ययनों में मार्टिन हेडेगर के योगदान की चर्चा कीजिए।
2. प्रत्यक्षवाद क्या है? गिड्डन्स की प्रत्यक्षवाद की समीक्षा की चर्चा कीजिए।
3. समाजशास्त्रीय शोध में आँकड़ा विश्लेषण की परिमाणात्मक विधियों की प्रकृति एवं क्षेत्र–उच्चाविस्तार का वर्णन कीजिए।
4. सामाजिक विज्ञान शोध में सर्वेक्षण विधि के विस्तार (scope) की आलोचनात्मक जाँच कीजिए।
भाग–II
निम्नलिखित विषय–वस्तुओं में से किसी एक पर लगभग 3000 शब्दों में शोध रिपोर्ट लिखिए।
i) सामाजिक विज्ञान शोध में कृत्रिम होशियारी (artificial intelligence) का प्रयोग।
ii) भारत में सामाजिक गतिशीलता पर शिक्षा का प्रभाव।
iii) तीर्थयात्राओं और त्योहारों का समाजशास्त्रीय महत्व।
आप इस रिपोर्ट को साहित्य की समीक्षा या प्राथमिक स्रोतों से संग्रहीत आँकड़ों के आधार पर लिख सकते हैं।
साहित्य की समीक्षा के लिए आपको अपनी पसंद के चयनित विषय पर हाल ही में प्रकाशित किन्हीं दो पुस्तकों या चार शोध लेखों का चयन करना होगा। समीक्षा लेख अध्ययन की अवधारणा तथा इन अध्ययनों में प्रयुक्त प्रविधि और इन अध्ययनों के मुख्य परिणामों को ध्यान में रखते हुए लिखिए।
प्राथमिक स्रोत के लिए आपको दो केस अध्ययन संग्रहीत करने होंगे और चयनित विषय–वस्तु पर अपनी रिपोर्ट तुलनात्मक ढाँचे में लिखें। रिपोर्ट लेखन के दौरान अध्ययन के उद्देश्यों और सममुख आने वाली समस्याओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें और
• चयनित मुद्दे को वर्तमान/उपलब्ध साहित्य के दायरे में एक समस्या के रूप में अभिव्यक्त करें;
• अपने प्रेक्षणों, निष्कर्षों एवं परिणामों की प्रस्तुति सुसंगत रूप से करें; और
• अंत में उचित संदर्भ (बिंदुओं) का उल्लेख करें।
*नोट:- इस शोध रिपोर्ट को मूल्यांकन के लिए अध्ययन केन्द्र (स्टडी सेंटर) पर जमा करवाएँ।






Reviews
There are no reviews yet.