Description
तुलनात्मक राजनीति (MPS-104)
शिक्षक मूल्यांकित सत्रीय कार्य
पाठ्यक्रम कोड: MPS-104
सत्रीय कार्य कोड: ASST/TMA/2026-27
पूर्णांक: 100
निर्देश: पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए और प्रत्येक खंड से कम-से-कम दो प्रश्न चुनिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 500 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 20 अंकों का है।
खंड – I
1. तुलनात्मक राजनीति के महत्व, क्षेत्र और सीमाओं का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। विभिन्न मामलों में राजनीतिक समानताओं, भिन्नताओं और कारणात्मक प्रतिरूपों (causal patterns) को समझाने में तुलनात्मक विधियाँ किस प्रकार सहायक हैं?
2. तुलनात्मक राजनीति में ‘राजनीतिक अर्थव्यवस्था’ और ‘नारीवादी’ उपागमों की तुलना कीजिए। ये उपागम सत्ता, असमानता और राजनीतिक परिवर्तन की संरचनाओं को किस प्रकार उजागर करते हैं?
3. वैश्वीकरण के युग में विकसित और विकासशील देशों में राज्य की बदलती भूमिका और क्षमता का विश्लेषण कीजिए।
4. तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य में राज्य–नागरिक समाज संबंधों का परीक्षण कीजिए। किन परिस्थितियों में नागरिक समाज भागीदारी और जवाबदेही को मजबूत कर सकता है, और कब उसकी स्वायत्तता सीमित हो सकती है?
5. निम्नलिखित पर लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
(क) तुलनात्मक विश्लेषण की समस्याएँ
(ख) निर्वाचन प्रणालियाँ और राजनीतिक प्रतिनिधित्व
खंड – II
6. संसदीय और राष्ट्रपति प्रणालियों में विधायिका–कार्यपालिका संबंधों की तुलना कीजिए। जवाबदेही, स्थिरता और सत्ता के केंद्रीकरण पर उनके प्रभावों का आकलन कीजिए।
7. लोकतांत्रिक शासन में न्यायपालिका की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य में न्यायिक पुनरावलोकन (judicial review) और न्यायिक सक्रियता (judicial activism) की चर्चा कीजिए।
8. “संघीय और एकात्मक प्रणालियाँ बढ़ती हुई अभिसरण प्रवृत्तियाँ (converging tendencies) प्रदर्शित कर रही हैं।” विविधता, क्षेत्रीय असममिति (regional asymmetry), संकटकालीन-शासन (crisis governance) और तकनीकी परिवर्तन के संदर्भ में इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
9. राजनीतिक दलों, हित समूहों और शासक अभिजात वर्ग (ruling elites) की राजनीतिक सत्ता के संगठन और वितरण में भूमिकाओं का विश्लेषण कीजिए। क्या ये राजनीतिक अभिकर्ता प्रतिनिधित्व को मजबूत करते हैं या असमान प्रभाव को पुनरुत्पादित करते हैं?
10. निम्नलिखित पर लगभग 250 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
(क) राजनीतिक नेतृत्व और नौकरशाही
(ख) राजनीतिक अभिकर्ता के रूप में सेना






Reviews
There are no reviews yet.