Description
कार्यक्रम: बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) – FYUP (माइनर शिक्षा विषय)
BESM-162: शिक्षा का शासन एवं प्रबंधन
ट्यूटर-मूल्यांकित असाइनमेंट्स
पाठ्यक्रम कोड: BESM-162
असाइनमेंट कोड: BESM-162/जनवरी एवं जुलाई 2026
कुल अंक: 100
तीन असाइनमेंट हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। असाइनमेंट के कुल अंक 100 हैं।
असाइनमेंट – A
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 500 शब्दों में दीजिए।
1. संविधान के अनुच्छेद 21A, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 किस प्रकार समावेशी प्रारंभिक शिक्षा के प्रति विद्यालयों की जिम्मेदारियों को सामूहिक रूप से निर्धारित करते हैं, इसका परीक्षण कीजिए।
2. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 (1992 में संशोधित) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बीच पहुँच, पाठ्यचर्या तथा शैक्षिक शासन में सुधार के दृष्टिकोणों की तुलना कीजिए।
असाइनमेंट – B
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में दीजिए।
3.एक विद्यालयी शिक्षा योजनाकार के रूप में, आंगनवाड़ी केन्द्रों या प्री-स्कूलों से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के उन्नयन को बेहतर बनाने के लिए उपाय सुझाइए। स्पष्ट कीजिए कि संस्थाएँ आपस में समन्वय कैसे स्थापित कर सकती हैं।
4.चर्चा कीजिए कि माध्यमिक स्तर पर भागीदारी में आने वाली विभिन्न बाधाओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा हेतु बालिकाओं के लिए राष्ट्रीय प्रोत्साहन योजना, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तथा समावेशी शिक्षा के प्रावधान किस प्रकार कार्य करते हैं।
5.किसी विश्वविद्यालय में संशोधित पाठ्यचर्या के विकास और अनुमोदन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। इसमें शामिल शैक्षणिक निकायों की भूमिकाओं को स्पष्ट कीजिए।
6.चर्चा कीजिए कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा संस्थान अपने विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल को सुदृढ़ करने के लिए उद्योगों के साथ किस प्रकार कार्य कर सकते हैं।
असाइनमेंट – C
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 125 शब्दों में दीजिए।
7.ऐसे किन्हीं तीन संकेतकों की पहचान कीजिए जिनका उपयोग माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा के लिए किया जा सकता है।
उनकी उपयोगिता का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
8.ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम में शिक्षार्थी के डेटा की सुरक्षा और उपयोगकर्ताओं के सत्यापन के लिए दो उपाय बताइए। ये उपाय क्यों आवश्यक हैं?



Reviews
There are no reviews yet.