Description
बीपीसीसी 111 : मनोवैज्ञानिक विकारों को समझना
अध्यापक जाँच सत्रीय कार्य
पाठ्यक्रम कोड: BPCC 111
सत्रीय कार्य कोड : बीपीसीसी 111/एएसएसटी/TMA/जुलाई, 2026 – जनवरी, 2027
अधिकतम अंक: 100
नोट:
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. सत्रीय कार्य अधिकतम 70 अंक का है। ट्यूटोरियल अधिकतम 30 अंक का है।
3. सत्रीय कार्य एवं ट्यूटोरियल अलग से जमा किए जाएंगे।
भाग क
सत्रीय कार्य – I
निम्नलिखित वर्णनात्मक श्रेणी के प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर लगभग 500 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 20 अंक नियत हैं।
2×20=40
1. मनोवैज्ञानिक विकारों के वर्गीकरण की चर्चा कीजिये!
2. मनोविकृति विज्ञान में मनोगतिक उपागम की चर्चा कीजिए!
सत्रीय कार्य – II
निम्नलिखित संक्षिप्त श्रेणी के प्रत्येक प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक नियत हैं।
6×5=30
3. नैदानिक आकलन के प्रकारों की व्याख्या कीजिए!
4. बाल्यावस्था अवसाद के नैदानिक परिदृश्य का वर्णन कीजिए!
5. मनोग्रसित बाध्यता विकार की व्याख्या कीजिए!
6. भोजन विकारों के उपचार का वर्णन कीजिए!
7. अवधान न्यूनता अतिक्रिय विकार के लिए डीएसएम-5 मानदंडों की व्याख्या कीजिए!
8. तनाव और अभिघात की उत्पत्ति का वर्णन कीजिए!
भाग ख
ट्यूटोरियल
(ट्यूटोरियल अध्ययन केन्द्र पर अलग से जमा किया जाएगा)
पाठ्यक्रम कोड: BPCC 111
ट्यूटोरियल कोड : ट्यूटोरियल/जुलाई, 2026 – जनवरी, 2027
अधिकतम अंक: 30
1. विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों में अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार (एचक) के लक्षणों की व्यापकता तथा इसके प्रति उनकी समझ का आकलन करने हेतु एक सर्वेक्षण आयोजित करें।
2. कम से कम दस प्रश्नों वाली एक प्रश्नावली तैयार करें।
3. प्राप्त उत्तरों का विश्लेषण करें तथा अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार (एचक) के लक्षणों की व्यापकता और जागरूकता के स्तरों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करें।
4. अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार (एचक) से संबंधित ऐसी भ्रांतियों या ज्ञान की कमियों की पहचान करें जिनका उल्लेख उपलब्ध अध्ययन सामग्री में नहीं किया गया है।
विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों में अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार (एचक) के लक्षणों की व्यापकता तथा इसके प्रति उनकी समझ के संबंध में प्रभावी रूप से जानकारी एकत्र करने के लिए अध्ययन सामग्री के संदर्भ में एक प्रश्नावली तैयार की जानी चाहिए।
प्रश्नावली के प्रारूप में निम्नलिखित शामिल होने चाहिए :
• विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों में अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार के लक्षणों की व्यापकता तथा जागरूकता से संबंधित कम से कम दस प्रश्न।
• नमूने से संबंधित व्यक्तिगत विवरण, जैसे नाम (वैकल्पिक), आयु, लिंग, कक्षा तथा परिवार का प्रकार।
• खुले प्रकार के प्रश्न भी शामिल किए जा सकते हैं।
प्रश्नावली तैयार करने के पश्चात विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों को लक्षित करते हुए सर्वेक्षण करें। सटीक विश्लेषण के लिए विविध एवं प्रतिनिधित्वपूर्ण नमूना सुनिश्चित करें।
नमूना : न्यूनतम 20 विद्यालय जाने वाले विद्यार्थी।
आँकड़ों का विश्लेषण :
प्रतिभागियों से प्राप्त उत्तरों का संग्रह और विश्लेषण करके विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों में अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार (ADHD) से संबंधित लक्षणों की व्यापकता का निर्धारण करें। यूनिट 6 में वर्णित अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार विकार (ADHD) की अवधारणाओं के आधार पर निष्कर्षों को लक्षणों की व्यापकता तथा जागरूकता के निम्न, मध्यम और उच्च स्तरों में वर्गीकृत करें। यदि अध्ययन के दौरान ऐसी नई भ्रांतियाँ या ज्ञान की कमियाँ सामने आती हैं जो मौजूदा श्रेणियों में सम्मिलित नहीं हैं, तो उनके लिए नई श्रेणियाँ विकसित करें। अंततः, एक रिपोर्ट तैयार करें जिसमें प्रमुख निष्कर्षों का सार प्रस्तुत किया जाए, सबसे सामान्य भ्रांतियों को रेखांकित किया जाए तथा विद्यार्थियों में अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार (ADHD) और अन्य मनोवैज्ञानिक विकारों के प्रति बेहतर समझ विकसित करने हेतु उपयुक्त सुधारात्मक उपायों एवं अतिरिक्त शैक्षिक संसाधनों का सुझाव दिया जाए।
ट्यूटोरियल रिपोर्ट का प्रारूप :
1) शीर्षक पृष्ठ (बीपीसीसी 111 की ट्यूटोरियल गतिविधि लिखें, अपना नाम, क्षेत्रीय केंद्र और नामांकन संख्या का उल्लेख करें)
2) पृष्ठभूमि/विषय का परिचय (लगभग 200 शब्द)
3) कार्यप्रणाली (लगभग 150 शब्द)
(a) नमूना विवरण (b) प्रश्नावली की तैयारी (c) डेटा संग्रह प्रक्रिया
4) निष्कर्ष (लगभग 250 शब्द)
5) चर्चा और निष्कर्ष (लगभग 300 शब्द)
6) निहितार्थ (लगभग 100 शब्द)
7) परिशिष्ट
(a) प्रश्नावली
(b) पूर्ण किया गया प्रश्नावली
(c) संदर्भ स्रोत
* ट्यूटोरियल गतिविधि रिपोर्ट आप के द्वारा केवल हाथ से ही लिखी जाएगी। ट्यूटोरियल रिपोर्ट लगभग 1000 शब्दों में लिखा जाएगा। डेटा के निष्कर्षों और चर्चा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। निष्कर्षों के निहितार्थों पर भी आलोकोपात करने की आवश्यकता है।
ट्यूटोरियल रिपोर्ट को बीपीसीसी 111 की असाइनमेंट फाइल में अंत में रखा जाएगा और अध्ययन केंद्र में जमा किया जाएगा।



Reviews
There are no reviews yet.