Description
अध्यापक जांच स्तरीय कार्य
पाठ्यक्रम का कोड : बी. सी. ओ. सी.-132
पाठ्यक्रम का शीर्षक : व्यावसायिक संगठन और प्रबंध
स्तरीय कार्य का कोड : बी.सी.ओ.सी.-132/टी. एम. ए./2026-27
खण्डों की संख्या : सभी खण्ड
अधिकतम अंक : 100
सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खण्ड – क
(सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक के हैं।)
1. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्या हैं? MSME अथवा उद्योग आधार (Udyog Aadhaar) के रूप में पंजीकरण कराने के लाभों का वर्णन कीजिए। (10)
2. साझेदारी (Partnership) क्या है? यह संयुक्त पूंजी कंपनी (Joint Stock Company) से किस प्रकार भिन्न है? (10)
3. नियोजन (Planning) की अवधारणा को परिभाषित कीजिए तथा नियोजन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। (10)
4. ‘संप्रेषण’ (Communication) को परिभाषित कीजिए। प्रभावी संचार में आने वाली प्रमुख बाधाओं की व्याख्या कीजिए तथा बताइए कि इन्हें कैसे दूर किया जा सकता है। (10)
5. वित्तीय प्रबंधन (Financial Management) से क्या अभिप्राय है? वित्तीय प्रबंधन के कार्यों एवं उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। (10)
खण्ड – ख
(सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक के हैं।)
6. सृजनात्मकता (Creativity), आविष्कार (Invention) तथा नवाचार (Innovation) के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।
7. ‘अभिप्रेरणा’ (Motivation) से आप क्या समझते हैं? अभिप्रेरणा के मैक्ग्रेगर के सिद्धांत X एवं सिद्धांत Y की व्याख्या कीजिए।
8. कर्मचारी सशक्तिकरण (Employee Empowerment) क्या है? किसी संगठन में कर्मचारियों को सशक्त बनाने के विभिन्न दृष्टिकोणों का वर्णन कीजिए।
9. ‘नेतृत्व शैली’ (Leadership Style) को परिभाषित कीजिए। निरंकुश (Autocratic), लोकतांत्रिक (Democratic) तथा स्वतंत्र/मुक्त नियंत्रण (Free Rein) नेतृत्व शैलियों के प्रमुख अंतर को स्पष्ट कीजिए।
10. सरकारी कंपनी (Government Company) क्या है? इसके गुणों एवं सीमाओं का वर्णन कीजिए।
खण्ड – ग
(सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के हैं।)
11. आप एक व्यवसाय प्रारम्भ करने की योजना बना रहे हैं। अपने व्यवसाय के लिए उपयुक्त संगठनात्मक स्वरूप (Form of Organisation) का चयन आप किस प्रकार करेंगे?
12. संगठन (Organising) से आप क्या समझते हैं? एक सुदृढ़ संगठन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।
13. विभागीकरण (Departmentation) के अर्थ एवं महत्व की चर्चा कीजिए।
14. कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व (Corporate Responsibility) शब्द की व्याख्या कीजिए। इसके विभिन्न घटकों का वर्णन कीजिए।



Reviews
There are no reviews yet.