Description
प्रारम्भिक व्यष्टि अर्थशास्त्र
शिक्षक मूल्यांकन सत्रीय कार्य (टीएमए)
पाठ्यक्रम कोड : बी.ई.सी.सी.-101
सत्रीय कार्य कोड : बीईसीसी –101/टीएमए/2026-27
कुल अंक : 100
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दें।
सत्रीय कार्य-1
निम्नलिखित दीर्घात्मक श्रेणी के प्रश्नों का उत्तर लगभग 500 शब्दों में देना है। प्रत्येक प्रश्न 20 अंक का है।
2×20=40
1) उत्पादन संभावना वक्र (Production Possibility Curve) को परिभाषित कीजिए। उत्पादन संभावना वक्र की सहायता से पैमाने के बढ़ते, स्थिर तथा घटते प्रतिफलों (Increasing, Constant and Decreasing Returns to Scale) को कैसे प्रदर्शित किया जा सकता है? (चित्र आवश्यक है)
2) “बाजार विफलता” (Market Failure) शब्द से आप क्या समझते हैं? बाजार विफलता के विभिन्न स्रोतों की व्याख्या कीजिए। अकुशल बाजार स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए कौन-कौन से नीतिगत उपाय अपनाए जा सकते हैं?
सत्रीय कार्य-2
निम्नलिखित मध्यम श्रेणी के प्रश्नों का उत्तर लगभग 250 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
3×10=30
3) कोणीयर समाधान (Corner Solution) को परिभाषित कीजिए। कोणीयर समाधान की अवधारणा के अंतर्गत निम्नलिखित दो स्थितियों की व्याख्या कीजिए :
(क) जब केवल एक वस्तु खरीदी जाती है।
(ख) अवतल (Concave) उदासीनता वक्रों की स्थिति में उपभोक्ता संतुलन। (चित्र आवश्यक है)
4) मान लीजिए कि किसी प्रतिस्पर्धा फर्म का कुल लागत फलन है:
TC(q)=450+15q+2q^2
तथा सीमांत लागत फलन है :
MC(q)=15+4q
यदि बाजार मूल्य : P=”₹” 115प्रति इकाई है, तो :
(i) फर्म द्वारा उत्पादित उत्पादन स्तर ज्ञात कीजिए।
(ii) लाभ (Profit) तथा उत्पादक अधिशेष (Producer Surplus) का स्तर ज्ञात कीजिए।
5) (क) उत्पादन की तीन अवस्थाएँ क्या हैं? उत्पादक इनमें से किस अवस्था को प्राथमिकता देते हैं और क्यों?
(ख) चित्र की सहायता से रेखा सीमाएँ (Ridge Lines) तथा उत्पादन के आर्थिक एवं गैरआर्थिक क्षेत्रों (Economic and Non-Economic Regions of Production) को परिभाषित कीजिए।
सत्रीय कार्य-3
निम्नलिखित लघु श्रेणी के प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का है।
5×6=30
6) वस्तु X के लिए निम्नलिखित मांग एवं आपूर्ति फलनों के आधार पर संतुलन मूल्य एवं संतुलन मात्रा ज्ञात कीजिए :
Qd = 5700 – 800Px
Qs = -6500 + 3000Px
7) चित्रों की सहायता से उन दृष्टिकोणों की व्याख्या कीजिए जिनका उपयोग मूल्य प्रभाव को प्रतिस्थापन प्रभाव तथा आय प्रभाव में विभाजित करने के लिए किया जाता है।
8) पूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में दक्षता प्राप्त करने में सीमांत लागत की मौलिक भूमिका की व्याख्या कीजिए।
9) दो वस्तुओं (X तथा Y) और दो उत्पादन कारकों (L तथा K) वाली अर्थव्यवस्था में उत्पादन का सामान्य संतुलन (General Equilibrium of Production) कैसे प्राप्त किया जाता है?
10) कैदी की दुविधा (Prisoner’s Dilemma) की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।



Reviews
There are no reviews yet.