Description
बीपीसीसी 132 : सामाजिक मनोविज्ञान: एक परिचय
अध्यापक जाँच सत्रीय कार्य
पाठ्यक्रम कोड: BPCC-132
सत्रीय कार्य कोड : बीपीसीसी 132/एसएसटीटी/TMA/ जुलाई, 2026 – जनवरी, 2027
अधिकतम अंक: 100
नोट:
1.सभी प्रश्न अनिवार्य है।
2.सत्रीय कार्य अधिकतम 70 अंक का है। ट्यूटोरियल अधिकतम 30 अंक का है।
3.सत्रीय कार्य एवं ट्यूटोरियल अलग से जमा किए जाएंगे।
भाग क
सत्रीय कार्य – I
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्नों का उत्तर लगभग 500 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के 20 अंक हैं। 2×20=40
1. सामाजिक मनोविज्ञान के सैद्धांतिक दृष्टिकोणों का वर्णन कीजिए।
2. उपयुक्त उदाहरणों का उपयोग करते हुए विभिन्न संस्कृतियों में सामाजिक व्यवहार पर चर्चा कीजिए।
सत्रीय कार्य – II
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के 5 अंक है। 6×5=30
3. सामाजिक व्यवहार के विश्लेषण के स्तरों पर चर्चा कीजिए।
4. विभिन्न प्रकार के अनुमानी उपायों की सूची बनाइए और उनकी परिभाषा दीजिए।
5. संगत अनुमान सिद्धांत पर चर्चा कीजिए।
6. संज्ञानात्मक असंवादिता सिद्धांत का वर्णन कीजिए।
7. उपयुक्त उदाहरणों के साथ भेदभाव की व्याख्या कीजिए।
8. हताशा–आक्रामकता परिकल्पना पर चर्चा कीजिए।
भाग ख
5
ट्यूटोरियल
(ट्यूटोरियल अध्ययन केंद्र पर अलग से जमा किया जाएगा)
पाठ्यक्रम कोड: BPCC-132
ट्यूटोरियल कोड : ट्यूटोरियल/ जुलाई, 2024 – जनवरी, 2025
अधिकतम अंक: 30
नोट: निम्नलिखित निर्देशों के अनुसार गतिविधियों को पूरा कीजिए। कृपया गतिविधियों को सुसंगत एवं संगठित तरीके से करने का प्रयास करें। आप इन गतिविधियों के लिए प्रासंगिक ऑफ़लाइन या ऑनलाइन संसाधनों का संदर्भ ले सकते हैं।
सवाल: प्रति-सामाजिक व्यवहार के पीछे की प्रेरणा का अध्ययन करने के लिए एक साक्षात्कार
कार्यक्रम तैयार करें। निम्नलिखित दो समूहों से साक्षात्कार सर्वेक्षण के माध्यम से प्रतिक्रियाएँ एकत्र करें।
1.पुरुष (आयु सीमारूक 20–35 वर्ष)
2.महिला (आयु सीमारूक 20–35 वर्ष)
प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर, आपको निम्नलिखित प्रारूप में गतिविधि लिखना है:
1.आप विषय (जो दिया गया है) के संक्षिप्त परिचय के साथ एक हस्तलिखित फाइल (A4 शीट की) तैयार करेंगे और प्रतिभागियों के साक्षात्कार की प्रतिक्रियाओं और उस से प्राप्त रुझानों पर चर्चा करेंगे। आपको तथ्यों के आधार पर सर्वेक्षण का निष्कर्ष निकालना है।
2.आपको भरी हुई प्रश्नावली (कच्चा डेटा) को भी फाइल में संलग्न करना होगा।
3.चयनित विषय के आधार पर, आपको साक्षात्कार के लिए कम से कम 10–15 प्रश्न तैयार करने होंगे।
4.न्यूनतम 20 प्रतिभागियों (प्रत्येक आयु वर्ग में से 10 प्रतिभागी) का एक नमूना चयन करने की आवश्यकता है। डेटा एकत्रीकरण फोन सर्वेक्षण/ डिजिटल सर्वेक्षण/ आमने–सामने मोड के माध्यम से किया जा सकता है (सुविधानुसार)।
5.फाइल/नोटबुक में निम्नलिखित उपखंड शामिल होंगे:
क) परिचय (लगभग 200 शब्दों में)
ख) कार्यप्रणाली (जिसमें नमूने के आकार का विवरण और डेटा संग्रह की विधि लगभग 150 शब्दों में शामिल होगी।)
ग) जाँच–परिणाम (लगभग 200 शब्दों में)
घ) निष्कर्ष एवं सुझाव (लगभग 150 शब्दों में)।



Reviews
There are no reviews yet.