Description
पाठ्यक्रम का कोड : बी. सी. ओ. सी. -132
पाठ्यक्रम का शीर्षक : व्यावसायिक संगठन और प्रबंधन
सत्रीय कार्य का कोड : बी.सी.ओ.सी.-132/टी. एम. ए./2025 – 26
खण्डों की संख्या : सभी खण्ड
अधिकतम अंक : 100
सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खण्ड – क (सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक के हैं।)
- व्यवसाय क्या है? इसकी विशेषताओं और उद्देश्यों को समझाइए। व्यवसाय, पेशा और रोजगार में अंतर बताइए। (10)
- केंद्रीकरण और विकेंद्रीकरण से आप क्या समझते हैं? विकेंद्रीकरण के क्या लाभ हैं? (10)
- हर्जबर्ग का दो-कारक सिद्धांत (Two-Factor Theory) समझाइए और यह मैस्लो के आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत (Need Hierarchy Theory) से कैसे भिन्न है? (10)
- विपणन (Marketing) की अवधारणाएँ क्या हैं? इन अवधारणाओं के विकास की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए। (10)
- सार्वजनिक उद्यम क्या होता है? इसकी विशेषताओं को समझाइए। यह निजी उद्यम से किस प्रकार भिन्न होता है? (10)
खण्ड – ख (सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक के हैं)
- व्यवसाय संगठन के स्वरूप के चयन को निर्धारित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए। (6)
- मानव संसाधन विशेषज्ञ (HR Professionals) में किन आवश्यक कुशलताओं का होना अनिवार्य है, चर्चा कीजिए। (6)
- नियंत्रण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को विस्तारपूर्वक समझाइए। (6)
- नैतिकता (Ethics) से आप क्या समझते हैं? नैतिकता के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं? (6)
- एम.एन.सी. (MNC) क्या होती है? कंपनियाँ बहुराष्ट्रीय क्यों बनती हैं? (6)
खण्ड – ग (सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के हैं)
- सृजनात्मकता (Creativity), आविष्कार (Invention) और नवाचार (Innovation) में क्या अंतर है? (5)
- नेतृत्व (Leadership) से आप क्या समझते हैं? यह प्रबंधन (Managership) से किस प्रकार भिन्न है? (5)
- संगठन प्रक्रिया में शामिल प्रमुख चरणों की चर्चा कीजिए। (5)
- सेबी (SEBI) की भूमिका और कार्यों को समझाइए। (5)




Reviews
There are no reviews yet.