Description
सत्रीय कार्य –2
(टी एम ए –2)
पाठ्यक्रम कोड : डी.एन.एच.ई –2
सत्रीय कार्य कोड : डी.एन.एच.ई.–2 / ए.एस.टी.–2 / टी.एम.ए 2 / 2026
जनवरी 2026 सत्र के लिए जमा कराने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2026
जुलाई 2026 सत्र के लिए जमा कराने की अंतिम तिथि : 30 जनवरी, 2027
अधिकतम अंक : 100
सत्रीय कार्य –2 में दो भाग हैं और यह 100 अंकों का है। प्रत्येक भाग के अंक उनके सामने दिये गये हैं।
(क) वर्णनात्मक प्रश्न (60 अंक)
(ख) प्रयोगात्मक अभ्यास (40 अंक)
भाग क : वर्णनात्मक प्रश्न
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं
1) क) आपके विचार में क्या जन्म मृत्यु आँकड़े एशियाई देशों की जन-स्वास्थ्य नीतियों की योजना बनाने में सहायक हो सकती है? उपयुक्त उदाहरण दीजिए।
ख) भारत में परिवार नियोजन कार्यक्रम के विकास पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
2) क) संक्रमण के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष संचरण की विधियों पर उपयुक्त उदाहरणों सहित संक्षेप में चर्चा कीजिए।
ख) ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति और अपशिष्ट के निपटान के लिए अपनाई गई विधियों को सूचीबद्ध कीजिए।
3) क) संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:
i) जन सुरक्षा
ii) नशीली पदार्थों का दुरुपयोग
ख) “पोषणात्मक आवश्यकताएँ रोग से कैसे प्रभावित होती हैं”। इस कथन को उपयुक्त उदाहरणों सहित सिद्ध कीजिए।
4) क) निम्नलिखित रोगों/स्थितियों के लक्षणों, कारणों एवं रोकथाम का वर्णन कीजिए।
i) संक्रामक हेपेटाइटिस
ii) हुककृमि ग्रसन
iii) आयोडीन विषाक्तता
5) क) पोषण देखभाल की अवधारणा को संक्षेप में समझाइए।
ख) निम्नलिखित से ग्रस्त रोगियों को आप आहार संबंधी क्या सुझाव देंगे:
i) उच्च रक्त चाप
ii) मधुमेह
6) क) निम्नलिखित कृमि प्रसनों की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रबंधन आप कैसे करेंगे:
i) टीनियता (फीता कृमि रोग)
ii) एस्किलोस्टोमेटा (अंकुश कृमि रोग)
iii) ऑक्सीयूरिसता (पिन कृमि रोग)
7) निम्नलिखित रोगों के कारणों, लक्षणों, जटिलताएँ एवं फैलने के तरीकों का वर्णन कीजिए। रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों का भी उल्लेख कीजिए
i) मलेरिया
ii) पोलियोमायलाइटिस
iii) क्षय रोग
8) क) प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल क्या है? इसके अनिवार्य घटकों को सूचीबद्ध कीजिए।
ख) राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति की कुछ प्रमुख विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए।
9) क) निम्नलिखित के नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नाम लिखिए :
i) एड्स
ii) क्षय रोग
iii) अंधत्व
iv) विटामिन ‘ए’ की कमी
v) मधुमेह
vi) मानसिक विकार
ख) आशा (ASHA) कौन है? समुदाय में आशा के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।
10) क) मातृ–शिशु स्वास्थ्य और उनके पोषणात्मक स्तर के विकास हेतु किसी एक कार्यक्रम के लाभार्थियों, उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
ख) भारत में ग्रामीण निर्धनों के लिए गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की सूची बनाइए।
भाग ख – प्रयोगात्मक अभ्यास (40 अंक)
1) अपने पड़ोस में जाकर मधुमेह से पीड़ित पाँच व्यक्तियों का चयन कीजिए। उनके नाम, आयु, लिंग, लक्षण एवं दैनिक आहार को रिकॉर्ड। मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन की आवृत्ति भी लिखिए। उत्तर सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत कीजिए। (देखे डी एन एच ई 2, खण्ड 1, इकाई 9)
2) अपने क्षेत्र में एक सर्वेक्षण कर यह जानिए कि घर पर (प्री स्कूल बच्चों के लिए) दस्त को नियंत्रित करने हेतु कौन–सी विधियाँ अपनाई जाती हैं। पाँच उत्तरदाताओं के विचार दर्ज कीजिए। साथ ही उन्हें ओ आर एस (ORS) के बारे में शिक्षित कीजिए तथा घर पर ओ आर एस बनाने की विधि बताइए। ओ आर एस के बारे में लक्षित समूह को शिक्षित करने के लिए आप किन बातों को बताएँगे उनकी सूची बनाइए। (देखे डी एन एच ई 2, खण्ड 1, इकाई 11)
3) नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर टीकाकरण सुविधा प्राप्त कर रहे दस लाभार्थियों का चयन कीजिए। प्रत्येक का नाम, आयु, लिंग एवं दिया गया टीका दर्ज कीजिए। भारतीय राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची तौर कीजिए तथा लाभार्थियों से छूटे हुए टीकों का लिखिए। (देखे डी एन एच ई 2, खण्ड 2, इकाई 22)





Reviews
There are no reviews yet.